Uncategorized

डीडासराई में आज महानवमी पर्व पर तीन जगहों पर कन्या भोज कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा 04 अक्टूबर कोरबा जिले में भी सभी जगहों की भांति शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिवस पर महानवमी पर्व के शुभ अवसर ग्राम डीडासराई में तीन जगहों पर कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमे छोटे छोटे कन्याओं को मां नवदुर्गा का स्वरूप चरण धो कर विभिन्न श्रृंगार कर खीर पूड़ी केला सेव एवम श्रृंगार समान भेंट कर मनो कामना पूर्ति के लिए यह पुण्य कार्यक्रम आयोजित किया गया,
इस कार्यक्रम में एकल अभियान संच केंद्र देवपहरी संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया के निवास पर मांझी पारा के बच्चे जो कभी ऐसे कार्यक्रम में कभी शामिल नही हो पा रहे थे उन 05कन्याओं को बुलाकर पूरे विधि पूर्वक पूजन कर कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल किया गया,दूसरा कार्यक्रम ईश्वर सिंह राठिया और संजूलाल देवांगन के निवास पर कन्या भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button