घायल महिला ने बताया कि पुलिस भगवान बनकर पहुंची,
Korbavani.com- बालको थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला निवासी महिला महेत्रिन बाई धनुहार पति धुडू राम धनुहार उम्र 35 वर्ष अपने 7 साल की बेटी के साथ जंगल लकड़ी बीनने गई थी, इसी बीच जंगली भालू ने महिला के ऊपर हमला कर लहूलुहान कर दिया, मां बेटी के साथ पालतू कुत्ता भी मौजूद था मालिक पर हमला देख पालतू कुत्ते ने भालू के ऊपर हमला कर भगाने में कामयाब हुआ। 112 बालको कोबरा 01 को सूचना दी गई सूचना मिलने के बाद तत्काल घटना स्थल पर महिला एवं बच्ची को रेस्क्यू कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। डायल 112 बालको कोबरा 01 का चन्द्र प्रताप कोराम, चालक संदीप रात्रे ने बताया कि घटना स्थल तक गाड़ी जाने का मार्ग नहीं है पहाड़ के ऊपर महिला भालू के हमले से घायल पड़ी हुई थी जिससे आनन फानन मैं कपड़ा से लपेटकर सुरक्षित जिला अस्पताल लाया गया।







