Uncategorized

कल 21 अगस्त को देवपहरी से गढ़ कटरा शिव मंदिर तक भव्य कांवर यात्रा का आयोजन,18पंचायत से शामिल श्रद्धालु

देवपहरी 20अगस्त,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्र अजगरबहर तहसील के अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के पावन पर्व के 21अगस्त सोमवार को गौमुखी सेवा धाम देवपहरी से गढ़ कटरा शिव मंदिर तक सनातन संघर्ष समिति देवपहरी के माध्यम से भव्य कांवर यात्रा निकाला जायेगा,जिसमे 18पंचायत से सनातनी समाज गौमुखी से पूरे विधि विधान के साथ कांवर में जल उठा कर बोल बम के नारे के पैदल यात्रा में शामिल होंगे,इस कार्यक्रम में रोड के गांव में कांवर यात्रा में शामिल होने वाले भाइयों बहनों का स्वागत व चाय पानी एवम विश्राम के लिए व्यवस्था रहेगा,बोल बम यात्रा के साथ शिव शंकर एवम माता पार्वती की आकर्षक झांकी सजाई जायेगी जिसको सनातनी समाज पूजा आरती करते रहेंगे।इस बार कांवर यात्रियों के साथ साथ भक्ति मय वातावरण माहौल तैयार के लिए डीजे व्यवस्था किया गया है।लेमरू आसपास के सभी 7 पिकअप 3 बोलेरो 4 ट्रैक्टर वाहन पावन यात्रा में शामिल रहेगें। साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग लेमरू, एक ऐंबुलेंस एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतू लेमरू पुलिस भी यात्रा में शामिल होगें। इस कार्यक्रम में गढ़ कटरा यानी शंकर गढ़ जलेश्वर मंदिर में सामूहिक पूजा आरती कार्यक्रम के लिए भंडारा आयोजित जाता है।जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गण प्रसाद ग्रहण कर अपने घर जाते हैं।यह प्राचीन जलेश्वर मंदिर जल बरसाने के प्रसिद्ध है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button