Korbavani.com – भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व में संजीव कंसल जी के प्रभारी मुख्य अभियंता का प्रभार लेने पर सौजन्य भेंट/मुलाकात कर बधाई दी तथा आगामी स्वर्णिम कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा पदाधिकारियों के परिचय उपरांत पॉवर कंपनी में व्याप्त विभिन्न श्रमिक समस्याओं पर चर्चा किया गया तथा शीघ्र निराकरण किये जाने की उम्मीद जतायी। प्रभारी मुख्य अभियंता महोदय ने चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि सभी विभिन्न कर्मचारी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर चर्चा कर निराकरण किया जाएगा। जिसमें विशेषकर कॉलोनी के अधिकतर आवासों पर सीपेज एवं मेंटनेंस के संबंध में उन्होंने बताया कि टेंडर हो चुका है। बारिश के बाद शीघ्र ही सुधार कार्यों में तेजी से कार्य होगा। इस दौरान महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ, उपाध्यक्ष पूर्णिमा साहू, मंत्री यशवंत राठौर, सहित बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ कोरबा पश्चिम के अध्यक्ष केदार राठौर, डीएसपीएम कोरबा पूर्व के उपाध्यक्ष लोचन दास महंत, सचिव संदीप राठौर, संगठन मंत्री पी राजवाड़े एवं पदाधिकारी संजय दिव्य, संदीप हलवाई व रविन्द्र रजवाड़े आदि उपस्थित रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- आर्यन कार्बन फैक्ट्री हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल- नाबालिगों से काम, बिना सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक रसायनों के बीच मजदूरी के आरोप..
23 hours ago
Korba Breaking- Industrial आर्यन कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग- जान बचाकर भागे मजदूर, कई के फंसे होने की आशंका; कई वाहन भी जले, देखें वीडियो…
1 day ago


