Korbavani.com- 3 एवं 4 अगस्त को दो दिवसीय बैठक होटल राजमहल, आजाद चौक, बीरगांव, रायपुर में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रन, विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय उप महामंत्री सुरेन्द्र पांडेय, क्षेत्रिय संगठन प्रभारी सुनील किरवई, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी रीता एक्का, लक्ष्मण चंद्रा, एल पी कटकवार एवं अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर जी रहे। बैठक में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध विभिन्न फेडरेशन/ महासंघों के महामंत्री, कोरबा जिलामंत्री एवं महामंत्री बिजली महासंघ नवरतन बरेठ, बिलासपुर जिला मंत्री संजय तिवारी सहित, विभिन्न जिले के जिलामंत्री शामिल होकर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। दो दिवसीय बैठक में भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष के अवसर पर पूरे वर्ष भर कार्यक्रम मनाये जाने का निर्णय लिया गया, जिसमे मुख्य कार्यक्रम पंच परिवर्तन है, जिसमे सर्व पंथ समादर, नागरिक कर्तव्य, कुटुम्ब प्रबोधन आदि शामिल है। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश अध्यक्षा शोभा सिंह देव एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे जी ने किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय जी द्वारा किया, प्रथम दिवस में उद्घाटन सत्र का संचालन रायपुर जिलामंत्री तेज प्रताप सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे आभार और समापन की घोषणा नरोत्तम धृतलहरे के द्वारा किया गया। इन दो दिवसीय बैठक में कोरबा जिले से भारतीय मजदूर संघ के कोरबा विभाग प्रमुख डी. वेंकट राव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्नेहलता पटेल, एसईसीएल के महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी, एनटीपीसी के महामंत्री महेंद्र कुमार ठाकुर, बालकों के अध्यक्ष शरद नायर, महामंत्री माखनलाल वर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के प्रदेश महामंत्री अंजलि पटेल एवं छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ के महामंत्री नवरतन बरेठ शामिल हुए।





