कोरबा– बालकाे प्लांट के परसाभाठा स्थित गेट पर 7 सितंबर बुधवार काे बालको अधिकारियों सिक्योरिटी गार्ड एवं धरने पर बैठे श्रमिक एवं बीएमसी सदस्यों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद पुलिस ने पहला पक्ष यानी बालको अधिकारियों एवं सिक्योरिटी गार्ड का बयान दर्ज कर दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर तुरंत दर्ज कर ली गई थी, वहीं दूसरे पक्ष का बयान 2 दिन बाद यानी 10 सितंबर को बालको पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर की, इससे पहले प्रबंधन की ओर से लिखाई गई रिपाेर्ट पर एफआईआर हुई थी। बालकाे थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के मुताबिक हरिश साेनवानी ने रिपाेर्ट लिखाई है। हरिश बालको कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ का महासचिव है। उसने यूनियन के चिन्हित सदस्याें का विगत 4 माह से वेतन नहीं देने, बेबुनियाद और झूठा आराेप लगाकर निलंबन व नाैकरी से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित कर्मचारी अपने परिवार के साथ बुधवार की सुबह प्लांट के गेट के सामने शांतिपूर्वक यूनियन का झंडा व तख्ती लेकर बैठे थे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


