Uncategorized

केन्दई से 17किलोमीटर दूर बड़े पुल के पास जेसीबी मशीन से खोदाई के दौरान एक मूर्ति निकला, चौथे दिन भी दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

कोरबा 11सितंबर कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा ब्लॉक के वनांचल दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत केंदई से लगभग 17किलोमीटर दूर बड़े पुल के पास जिओ कंपनी तार गाड़ने के लिए जेसीबी मशीन से कार्य करने के दौरान लगभग 5फिट अंदर से एक मूर्ति निकला जिसके सिर पर नाग का स्थापित है,
केंदई निवासी धनसाय के अनुसार यह मूर्ति किसी नागिन की है क्योंकि धनसाय कल प्रत्यक्ष रूप देखने गए थे, धनसाय में फोन पर बताया कि वह कल इस महीने के राशन के लिए सोसायटी गया था कार्ड जमा करके सीधे बड़े पुल देखने पहुंचा,इस मूर्ति को निकले आज चौथा दिन है यानी यह मूर्ति 8सितंबर को निकाला गया है,जिसे देखने के लिए प्रतिदिन आसपास एवम दूर दूर से भी भक्त गण की भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है,इस तरह की पहली घटना है इस क्षेत्र में तो सभी लोगों को देखने की इच्छा होती ही है। यह समाचार सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button