Uncategorized

Korba Breaking- रफ्तार का कहर- डीएवी स्कूल के पास बाइक की टक्कर से युवक गंभीर, चालक फरार..

Korbavani.com । कटघोरा जेंजरा स्थित डीएवी स्कूल के समीप बुधवार को हिट-एंड-रन का मामला सामने आया। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों के अनुसार, बाइक काफी तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक ने सड़क से गुजर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही फरार बाइक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने दुर्घटना देखी हो या फरार बाइक चालक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button