Uncategorized

विमलता रोड में सोसायटी से वापसी के दौरान ट्रैक्टर ट्राली से पलटने से ट्राली में दबने से एक पहाड़ी कोरवा की मौत

कोरबा 14सितंबर कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत बीहड़ वनांचल दूरस्थ ग्राम पंचायत नकिया में 12सितंबर शाम को सार्वजनिक वितरण प्रणाली उचित मूल्य की दुकान से राशन सामग्री लेने के पश्चात् घर वापसी के दौरान विमलता रोड घाटी पर ट्रैक्टर का अचानक गेयर रिवर्स हो जाने के कारण ट्रैक्टर ट्राली पलट गया,जिसमे चावल सामग्री के साथ सवार लोगों में से एक आदमी की ट्रैक्टर ट्राली से दबने से मौके पर ही मौत हो गई है बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से से मौत होने आदमी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले पहाड़ी कोरवा जाति से है,मृतक नाम का समारू कोरवा पिता का नाम मंगल कोरवा है
ग्राम पंचायत नाकिया से विमलता जाने वाली ट्रैक्टर मालिक का नाम जगत गुरुजी बताया जा रहा है,यह घटना विमलता के पास घाटी में घटा है। इस घटना को सोशल मीडिया पर नकिया निवासी रामप्रसाद के द्वारा शेयर किया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button