कोरबा

गणेश विसर्जन को लेकर हुए कोहड़िया मर्डर मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार. आरोपी से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया गया जप्त.

घटना के 24 घण्टे के भीतर धर दबोचा गया आरोपी.

Korbavani.com-  28 सितंबर को प्रार्थी राजकुमार राव पिता दुजराम राव उम्र 43 साल सा. बरपारा कोहड़िया चौकी सीएसईबी थाना सिविल लाईन रामपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि इसके मोहल्ले में गणेश चतुर्थी पर गणेश जी बैठाए थे, जो  28 सितंबर को विसर्जन के लिये सभी मोहल्ले वाले बाजे गाजे के साथ लेकर कोहड़िया फिल्टर प्लांट नहर लेकर जा रहे थे तथा सायं करीब 06:00 बजे पीपरपारा कोहडिया के स्कुल के सामने पहुंचे थे उसी समय ढोढ़ीपारा भैसखटाल मोहल्ले के भी लोग गणेश विसर्जन करने जा रहे थे तथा उनमें से एक लड़का मेनरोड के डिवाईडर के बीच में लगे पेड़-पौधों को उखाड़ रहा था, जिसे मोहल्ले के भूपेन्द्र गुप्ता एवं प्रार्थी के पुत्र हरीश राव मना किये तो उसी बात पर झगड़ा विवाद चालू हो गया तथा एक लड़का धारदार चाकू लेकर पहले भूपेन्द्र गुप्ता को जान से मार देने की नीयत से भूपेन्द्र गुप्ता के गर्दन पर हमला कर दिया तथा चाकू से इसके पुत्र हरीश राव के सीने में प्राणघातक हमला कर घोंप दिया मौके पर ही हरीश राव उम्र करीब 17 वर्ष की मृत्यु हो गई। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर चौकी सीएसईबी जिला कोरबा में अपराध कमांक 435 / 2023 धारा 302,307 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं घटना से आहत भूपेन्द्र गुप्ता को उपचार हेतु जिला अस्पताल कोरबा में दाखिल कराया गया।  मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, जो पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा रॉबिन्सन गुड़िया के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय तथा चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल को मामले में त्वरित सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही कर मामले में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ। 

 वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर निरीक्षक मृत्युंजय पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने अधिनस्थ स्टाफ के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना कारित करने वाले मुख्य आरोपी सुदीप चौहान उर्फ दउ पिता रामकृपाल चौहान उम्र 19 साल सा० ढोढीपारा भैसंखटाल चौकी सीएसईबी जिला कोरबा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार किया गया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग दोधारी चाकू जप्त कर वैधानिक कार्यवाही करने उपरांत आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है तथा आज 30 सितंबर को न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश कर जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button