Korbavani.com। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलाशय में पानी की आवक को देखते हुए बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। जलाशय से करीब 3005 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। लगातार बारिश के कारण बांंगो जलाशय में पानी की आवक बढ़ने लगी थी। जलस्तर को नियंत्रित रखने और बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा तीन गेट खोले गए हैं। गेट खोलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी नदी की ओर छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। बताया गया है कि बांंगो जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद दर्री बांध से भी पानी छोड़े जाने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने तथा किसी भी परिस्थिति में प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी नहीं करने कहा गया है। लगातार बारिश के बीच बांध के गेट खुलने से जलाशय से निकलने वाले पानी का प्रवाह तेज हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की सलाह दी गई है। जलस्तर और बारिश की स्थिति को देखते हुए आगे पानी की निकासी बढ़ाई या घटाई जा सकती है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




