Uncategorized

गढ़ कटरा के प्राचीन शिव जलेश्वर मंदिर में महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के द्वारा जोर दार नृत्य के साथ संकीर्तन

कोरबा19फरवरी, महाशिव रात्रि के पावन पर्व की धूम पूरी दुनिया में मची हुई थी इस अवसर पर महादेव के भक्तगण महाशिव रात्रि कालीन पूजा आरती कार्यक्रम में लीन एवम सभी मंदिरों धार्मिक स्थलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था इस दिन भगवान शंकर एवम माता पार्वती का विवाह का भी दिन माना गया है,इस दिन गढ़ जाताडांड एवम देवपहरी में भव्य कलश यात्रा के साथ अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम चल रहा है जिसमे दूर दूर से मानस प्रेमी परिवार शामिल हो रहे हैं ।सभी लोग अपने परिवार के साथ मंदिरों में भगवान शिव जी से अपना मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा आरती में शामिल हुए,इस दिन चारों तरफ महाशिव रात्रि पर्व की धूम मची थी,इसी दौरान ग्राम पंचायत माखुर पानी के अंतर्गत गढ़ कटरा में स्थित प्राचीन शिवालय जलेश्वर मंदिर जो शंकर गढ़ के नाम से एवम जल प्रदान करने के लिए जाना जाता है इस मंदिर में गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी के माध्यम से भक्तगण शामिल होकर जोरदार नृत्य के साथ भगवान शिव जी का संकीर्तन किए एवम प्रसाद ग्रहण कर अपने निवास रवाना हुए इस भव्य कार्यक्रम में गौ मुखी सेवा धाम देवपहरी की ओर से नरोत्तम रौतिया,देवराज आश्रम कार्यकर्ता, अमृत लाल राठिया आश्रम एवम एकल अभियान समिति, पतंग सिंह कंवर एकल अभियान, रविप्रताप राठिया,राजकुमार कंवर,सरवन, कैलाशो बाई,रमिला,बबिता कंवर,मनीष,बहोरन लाल मंझवार सरपंच,हीरा सिंह उप सरपंच, सत्यनारायण कंवर एकल अभियान कार्यकर्ता, कु भगवती एकल आचार्या,योगेश त्रिपाठी महाराज तथा आश्रम पुजारी धनीराम एवम अन्य भक्तगण शामिल रहे।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button