कोरबा 18फरवरी,पोड़ी उपरोडा के अंतर्गत बांगो बस्ती में आयोजित अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय मोहित राम केरकेट्टा जी का आगमन होते ही ग्रामीणों मे दिखा ख़ुशी लहर l विधायक जी द्वारा आयोजक समिति एवं समस्त ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए ग्राम की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देते हुए अखंड नवधा रामायण समिति बांगो को ₹10000 का सहयोग राशि देकर समिति के गतिविधियों को आगे बढ़ाने और इसी प्रकार धार्मिक कार्य होते रहे l राम चरित मानस को हम अपने जीवन मे उतार कर अच्छा नागरिक बन सकते हैं l समिति का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक महोदय जी ने मां बांगो दाई द्वारा निर्मित हो रहे मंदिर में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया l कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अशोक मिश्रा, लक्ष्मीकांत , जनपद सदस्य श्रीमती किरण मरकाम ,बीडीसी लालपुर भोला गोस्वामी, पंचायत पूर्व सरपंच रामसाय कंवर एवं समस्त अखंड नवधा समिति ,महिला समिति राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यगण तथा समस्त ग्राम वासियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही l अंतिम में नवधा समिति , पंचायत सरपंच द्वारा विधायक जी का आभार ब्यक्त किए और इसी तरह हर कार्य में हमारा सहयोग देते रहने का निवेदन किए l





