Korbavani.com– औद्योगिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अनुभवी पेशेवरों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। राजेंद्र मैकेनिकल प्राइवेट लिमिटेड (RMPL) ने बालको नगर, कोरबा स्थित अपने संचालन के लिए विभिन्न वरिष्ठ पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी ने योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।जारी भर्ती सूचना के अनुसार एसेट ऑप्टिमाइजेशन मैनेजर, ओवरऑल इन-चार्ज (मेटलर्जी/सिरेमिक), मार्केटिंग मैनेजर, जूनियर मार्केटिंग मैनेजर, सेल्स एंड परचेज मैनेजर, टेंडर/बिड एक्सपर्ट, टैक्स/जीएसटी एक्सपर्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA), कंपनी सेक्रेटरी (CS), एचआर हेड तथा सेफ्टी हेड सहित कुल 16 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।इन पदों के लिए 5 से 15 वर्ष तक का औद्योगिक अनुभव अनिवार्य रखा गया है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि केवल मेटल, कार्बन, कास्ट हाउस और पावर प्लांट क्षेत्र में कार्य का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे।इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना अद्यतन बायोडाटा (Resume) संबंधित पद का नाम विषय (Subject) में उल्लेख करते हुए कंपनी की ई-मेल info@rajendraengg.in पर भेजना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर +91 98611 30818 पर संपर्क किया जा सकता है।करीब तीन दशक से अधिक समय से औद्योगिक सेवाओं एवं इंजीनियरिंग समाधान के क्षेत्र में कार्यरत RMPL ने योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से समय पर आवेदन करने की अपील की है। कंपनी के अनुसार केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए संपर्क किया जाएगा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- आर्यन कार्बन फैक्ट्री हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल- नाबालिगों से काम, बिना सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक रसायनों के बीच मजदूरी के आरोप..
2 days ago
Korba Breaking- Industrial आर्यन कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग- जान बचाकर भागे मजदूर, कई के फंसे होने की आशंका; कई वाहन भी जले, देखें वीडियो…
3 days ago


