Korbavani.com-छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के सतत प्रयासों से कोरबा शहर के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास के लिए कुल 47 करोड़ 46 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से शहर में गौरव पथ सहित नाली, नाला और कलवर्ट जैसे महत्वपूर्ण निर्माण कार्य कराए जाएंगे।प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान करते हुए स्वीकृति आदेश जारी किया है। नगरोत्थान योजना के तहत स्वीकृत कार्यों में प्रमुख रूप से सीएसईबी चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ का निर्माण शामिल है, जिसकी लागत लगभग 37.46 करोड़ रुपये होगी। यह गौरव पथ सीएसईबी चौक से वीआईपी मार्ग होते हुए तानसेन चौक, कोसाबाड़ी चौक तक विकसित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त शहर के अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई है- पोड़ीबहार चर्च से हनुमान मंदिर तक आरसीसी नाली निर्माण: 2 करोड़ रुपये, एसपी ऑफिस से रजगामार बीटी रोड निर्माण: 2 करोड़ रुपये, दादर रोड कलवर्ट से मानिकपुर मुक्तिधाम तक नाला एवं कलवर्ट निर्माण: 2 करोड़ रुपये, मेनन शॉप से रेलवे घाट, 100 बेड अस्पताल के सामने आरसीसी नाला निर्माण: 2 करोड़ रुपये,दर्री जोन पीएम आवास योजना साइट से लाटा तालाब तक आरसीसी नाला निर्माण: 2 करोड़ रुपये कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में कोरबा शहर में 500 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे अधोसंरचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिल रहा है।यह स्वीकृति कोरबा शहर के विकास की दिशा में एक और मजबूत कदम मानी जा रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।




