Uncategorized

Korba Breaking- तान नदी में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी.. देखें वीडियो..

Korbavani.com- कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत तान नदी में 15 जुलाई को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव गुरसिया पुल के ऊपर की दिशा में नदी में बहता हुआ दिखाई दिया, जिसकी जानकारी मछुआरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बांगो थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नदी का बहाव तेज होने के कारण शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब रात 12 बजे पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य संकलन का कार्य प्रारंभ किया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बांगो पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त और घटना की परिस्थितियों की गहन जांच में जुटी हुई है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button