Korbavani.com। पोड़ी-उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया में 12 फरवरी गुरुवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत फार्मर आईडी, ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग एवं आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी करने पर विशेष जोर दिया गया। जिन किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लंबित हैं, उन्हें शीघ्र आवेदन कर ग्रीष्मकालीन फसलों के लिए ऋण सुविधा लेने की सलाह दी गई। कृषि विभाग द्वारा धान के बदले दलहन, तिलहन एवं मक्का जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती को बढ़ावा देने, उच्च भूमि पर रामतिल, कोदो और रागी के उत्पादन को प्रोत्साहित करने, अग्रिम खाद-बीज उठाव सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिस्टम हेतु आवेदन करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही किसान समृद्धि योजना के तहत नलकूप खनन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत शेलो ट्यूबवेल, कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों की मांग, शाकंभरी योजना, विद्युत एवं पेट्रोल पंप की आवश्यकता संबंधी प्रक्रियाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लाभ एवं पात्रता की जानकारी भी किसानों को दी गई। कार्यक्रम में कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सीताराम देवांगन, हल्का पटवारी नवरतन सिंह कंवर, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कृषक चौपाल के माध्यम से किसानों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


