Korbavani.com। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेपरा अंतर्गत बांधापारा आंगनबाड़ी केंद्र (सेक्टर–ऐतमा नगर) में सामुदायिक सहभागिता के साथ एक जागरूकता एवं समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच चन्द्रकला पोर्ते, पंचगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित पोषण आहार वितरण, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री माताओं की देखभाल सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की गई। जनप्रतिनिधियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव भी दिए। सरपंच चन्द्रकला पोर्ते ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास और मातृ स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने और केंद्र की गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करना तथा हितग्राहियों तक उनका लाभ सुनिश्चित करना रहा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


