कोरबा

कांग्रेस को बड़ा झटका- पाली तानाखार विधानसभा नपं अध्यक्ष, जिपं सदस्य, पूर्व विधायक प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में लोगों ने थामा भाजपा का दामन..

Korbavani.com- कोरबा जिले के नगर पंचायत पाली के मंगल भवन में आयोजित एक राजनैतिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। लोकसभा आम चुनाव के पूर्व दल बदलने का खेला जारी है। कोई अपने सुखद भविष्य को लेकर सपने संजोए तो कोई पार्टी की रीति नीति को लेकर अपनी पार्टी छोड़कर अन्य पार्टी का दामन थाम रहे हैं।पाली तानाखार विस. में विधानसभा के समय से ही मचे राजनैतिक उथल-पुथल के बीच लोकसभा चुनाव के दौर में कॉंग्रेस व अन्य दलों के लगभग हजार भर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरम लाल कौशिक, केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन,विधायक प्रेमचंद पटेल, सुशांत शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, मण्डल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर,राम दयाल उइके, पवन गर्ग आदि अन्य की उपस्थिति में प्रवेश किया। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने पुष्प गुच्छ और भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश करने वालो का स्वागत अभिनन्दन किया।

इन सभी ने किया भाजपा प्रवेश- पाली नपं अध्यक्ष उमेश चंद्र ,जिप सदस्य गणराज सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि शैलेश सिंह ठाकुर, शंकर दास महंत,नपं पूर्व एल्डर मेन अनिल सिंह परिहार,सुनील अग्रवाल, पार्षद सोना ताम्रकार,रोहित प्रजापति,पिंटू अग्रवाल,जनपद उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह,अंजू पांडे, नारायण सिंह,जसवंत लकड़ा, मनोज वर्मा,लखश्वर सिंह, ईश्वर,हरीश वंदनी,गुड्डा तिवारी ,संजय जायसवाल आदि प्रमुख नाम के अलावा पाली तानाखार विस क्षेत्र के लगभग ढाई हजार लोगों के प्रवेश का दावा किया गया है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button