Uncategorized

कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिलने पर ब्लॉक सी.ई.ओ. मिर्झा जी ने जताया खुशी जाहिर

कोरबा 9फरवरी,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जाने वाले 6 वी.अंतराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2023 आयोजन स्थान विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम के तत्वाधान में युनाइटेड कराटे डू इंडिया , माहिरा सोतो कान कराटे डू इंडिया , कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन द्वारा विभिन्न देशों के बीच में चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया था जिसमे प्रथम स्थान में भारत, दूसरा नेपाल, तीसरा भूटान को शिल्ड प्राप्त हुआ l l जिसमें छत्तीसगढ़ के अनेक जिला में से कोरबा जिला से 15 कराटे टीचर भी 6 वी.अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए थे l चयनित कराटे टीचरों के द्वारा कराटे चैंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता में 3 गोल्ड मेडल ,6सिल्वर मेडल, 5 कांस्य पदक तथा बेस्ट जिला अवॉर्ड हासिल कर कोरबा जिला एवम् ब्लॉक का नाम रोशन किया इस प्रतियोगिता के लिए एस.डी.ओ .छत्तीसगढ़ सिहान वरुण पांडे , छत्तीसगढ़ सचिव रुकमणी रानू , चैन दास मानिकपुरी, कोरबा जिला प्रभारी गीता बरेठ के मार्गदर्शन में सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन कोरबा जिला अध्यक्ष मनराखन अगरिया की अगुवाई में 15 चयनित टीचर को विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश, छठवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता में शामिल कराया गया इस प्रतियोगिता में पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक से जगमोहन बिंझवार (सिल्वर मेडल ,किक बॉक्सिंग ग्राम रिंगनिया )असीम अंसारी( कांस्य पदक, किक बॉक्सिंग ग्राम अटारी ), राजेंद्र कुमार कंवर (सिल्वर मेडल, किक बॉक्सिंग ग्राम कुटेसर नागोई ) मायावती नेटी (कांस्य पदक, किक बॉक्सिंग ग्राम मुकुवा ) , प्रमिला रजवाड़े (सिल्वर मेडल, किक बॉक्सिंग ग्राम मुकुवा ,)माधुरी महंत (कांस्य पदक, किक बॉक्सिंग ग्राम अटारी ), को मिला गोल्ड, सिल्वर, और कांस्य पदक l एस.डी.ओ छत्तीसगढ सिहान पांडे जी द्वारा कोरबा जिला की सराहनीय कार्य को देखते हुए l जिला प्रभारी /अध्यक्ष मनराखन अगरिया (ग्राम चर्रा बांगो ) को गोल्ड मेडल ( किक बॉक्सिंग )और बेस्ट प्रतिनिधत्व के लिऐ मोमेंटो अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इन सभी सराहनीय कार्य के लिऐ श्रीमान विकासखंड कार्यपालन अधिकारी मिर्झा जी द्वारा ब्लॉक को अनेक मैडल मिलने पर बहुत खुश हुए और सभी विजेता टीम को बधाइयां देते हुए उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए और इसी तरह आगे बढ़ते रहने और ब्लॉक का नाम बढ़ाते रहने आशिर्वाद दिए ll

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button