Korbavani.com- भारतीय जनता पार्टी के कटघोरा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल का सघन जनसंपर्क अभियान जारी है। प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल अपने समर्थकों केसाथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके का सघन दौराकर रहे हैं। मतदाताओं से मिल रहे हैं उनकी समस्याओंसे भी रूबरू हो रहे और समस्याओं को दूर करने केलिए मौका मांग रहे हैं, इसी क्रम में है विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों ग्राम पंचायत एवं गांव मे पहुंच रहे है। बुधवार को कटघोरा में डोर टू डोर जनसंपर्क कर कटघोरावासियों से अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने द्वारा उनका स्वागत किया गया। कटघोरा के जनता ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल विश्वसनीय चेहरा है और हमारे क्षेत्र का विकास होना भी तय दिख रहा है,भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने कहा कि वे लगातार विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्हें लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस सरकार के कार्यो से त्रस्त हो चुकी है। इस बार परिवर्तन की यात्रा चल रही है। इस बार जनता कांग्रेस को उखाड़ फेकेगी और भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जनसंपर्क कार्यक्रम में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित समस्त वार्ड वासी मौजूद थे।









