देवपहरी 21 जून,कोरबा जिले के सुदूर वनांचल दूरस्थ अजगर बहार तहसील के अंतर्गत एकल अभियान के पंच मुखी शिक्षा को आगे बढ़ाने के एकल ग्राम संगठन देवपहरी ने जिम्मेदारी उठा रही है जो हमेशा छोटे छोटे कार्यों में लग कर अपना काम करती हैं। इस माह 21जून यानी आज अंतरराष्ट्रीय योग को विद्यालय ग्राम डीडासराई में सुबह 7बजे से संच समिती अध्यक्ष प्रेमदास महंत , देवपहरी सरपंच बंधन सिंह कंवर,ग्राम प्र जगदेव सिंह कंवर,सतसंग प्रमुख नेपाल सिंह संच स्तर समिति सदस्य राजाराम कंवर के द्वारा मां भारती सरस्वती मां के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर योग दिवस का शुभारंभ किया गया,सामूहिक दीप मंत्र,ओंकार मंत्र, गायत्री मंत्र,राष्ट्र गान कर योग आरंभ हुआ,सबसे पहले संच समिती अध्यक्ष प्रेम दास महंत द्वारा ग्राम वासियों को प्राणायाम ,योगासन कराया गया,इसके पश्चात् संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया द्वारा शरीर संचालन,पद संचालन, ताड़ासन, त्रिकोणासन,वृक्षासन,योग 1234 आदि कराया गया इसके पश्चात् प्रेम दास महंत द्वारा द्वारा विश्व योग दिवस के बारे में उद्बोधन प्राप्त हुआ।इसी कड़ी में विद्यालय ग्राम डीडासराई-राजेश्वर सिंह,गढ़ उपरोड़ा-सूरज राठिया साखो-ज्योति रौतिया बडगांव,हरदी महुआ-आगिय कंवर,देवाभाठा-प्रीति सिंह,कांटा दुवारी-सुनीता कंवर के द्वारा विश्व योग दिवस संपन्न कराया गया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




