Uncategorized

एकल अभियान अंचल कोरबा द्वारा सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया नवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

कोरबा 22 जून,एकल अभियान अंचल कोरबा के माध्यम से पूरे अंचल भर के 10केंद्रों के अंतर्गत 112 अलग अलग स्थानों पर 21जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर सभी 17कार्यकर्ता एक एक विद्यालय ग्राम पर अपना सहयोग दे रहे थे,इस कार्यक्रम में संच समिती से 10पदाधिकारी गण अपना बहुमूल्य समय देकर शामिल हुए और ग्राम वासियो को योग का महत्व और नियमित योग करने के प्रेरित किया गया। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 2115 बच्चों एवं 465 महिलाओं तथा 379 पुरुषों ने अपना बहुमूल्य समय देकर इस राष्ट्र स्तर के कार्यक्रम में शामिल हुए कुल 3098लोगों ने योग दिवस पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किए।आपको बता दें कि यह योग दिवस 21जून 2015में शुभारंभ किया गया तब से आज विश्व के लगभग सैकड़ों देशों ने इस योग दिवस पर मिलकर अपने देश के सार्वजनिक स्थानों पर बड़े ही धूमधाम से योग दिवस मनाता आ रहा है,पहले सिर्फ नगरों में योग दिवस मनाया जाता था लेकिन एकल अभियान के माध्यम से आज सुदूर वनांचल दूरस्थ क्षेत्रों में भी योग का महत्व समझाया जा रहा है और अपनाया गया है।एक बार पुनः भारत माता विश्व गुरु के सिंहासन परम वैभव के शिखर पर विराजमन होने जा रही है।इस अवसर पर अंचल कोरबा के अंचल अभियान प्रमुख किताब सिंह पैकरा अंचल ग्राम स्वराज प्र बिसाहू सिंह कंवर,अंचल प्राथमिक शिक्षा प्र चंद्रा शेखर महंत,अंचल कार्यालय प्र वेद प्रसाद यादव,संच प्रमुख चन्द्रा कुमार राठिया एवम अन्य संच प्रमुख गण उपस्थित होकर सहयोग किए। इस कार्यक्रम के पिछले एक माह से तैयारी किया जा रहा था।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button