Uncategorized

श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न…

Korbavani.com। बालकोनगर स्थित श्री अवधूत भगवान राम सेवाश्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह के 66वें स्थापना दिवस के साथ ही महाराज कीनाराम जयंती और लोलार्क षष्ठी पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। आश्रम परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस अवसर पर समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत युवा सर्वेश्वरी सैनिकों ने नगर के मंदिरों, मस्जिद, गिरजाघरों एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं में झाडू वितरित किए। विचार गोष्ठी एवं भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों की उपस्थिति में समूह का ध्वजारोहण किया गया। सफल योनी का पाठ शाखा मंत्री श्री संतोष शांडिल्य ने किया। विचार गोष्ठी के दौरान श्री शांडिल्य ने समूह के 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित सामाजिक कुरीति उन्मूलन सहित मानवता की सेवा में संचालित विविध योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। समूह शाखा पदाधिकारी श्री सत्येंद्र दुबे और श्री अशोक सिंह ने कहा कि अवधूत भगवान राम के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए हमें अपने समाज की भलाई और देश की प्रगति में योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।


Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button