कोरबा- कुसमुंडा थाना क्षेत्र में बीती रात में हुए सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। हरदीबाजार से बालको स्थित अपने घर लौटे रहे प्रधान आरक्षक तस्लीम आरिफ की कार धरमपुर के पास अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। घटना में गंभीर रुप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। कोरबा के पुलिस महकमे में उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई जब सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए एक पुलिस कर्मी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम तस्लीम आरिफ है,जो उरगा थाने में प्रधान आरक्षक के रुप में पदस्थ है। तस्लीम हरदीबाजार स्थित अपने मित्र के जन्मदिन पार्टी में शामिल होंने गया था। पार्टी के बाद वह देर रात बालको स्थित अपने घर लौट रहा था तभी धरमपुर के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार में जा घुसी। इस घटना में तस्लीम गंभीर रुप से घायल हो गया। डायल 112 की सहायता से तस्लीम को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखत निजी अस्प्ताल रिफर कर दिया गया है। बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिसकर्मी की मौत की वजह भारी वाहनों को बताया जा रहा है जिनके द्वारा रात में तेज गति से वाहन चलाया जाता है। इतना ही नहीं उनके द्वारा हेडलाईट की तेज रौशन भी सीधे आंख में पड़ती है जिसके कारण वाहन चलाने में परेशान होती है। शायद इसी कारण पुलिस कर्मी ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है,कि तस्लीफ आरिफ को कुछ दिन पूर्व ही पदोन्नती मिली थी जिसके बाद वह आरक्षक से प्रधान आरक्षक बन गया था। बहरहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




