Korbavani.com- पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी मंदिर के समीप दर्री डैम के निचले हिस्से का बताया जा रहा है , जहां शाम में कुछ लोगों ने पानी में एक अज्ञात शव को तैरते हुए देखा तब जाकर लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी गई ।सूचना मिलने के साथ ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची एवं बालको पुलिस को भी उक्त मामले की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु ले जाया गया है। बहरहाल अब तक शव की पहचान नहीं की जा सकी है।





