Korbavani.com- बालको पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नर्मदा डे के रूप में की गई है। पूरा मामला जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत डुग्गू पारा बालको क्षेत्र का है जहां आरोपी महिला को बालको पुलिस ने 7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज़ कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।






