Uncategorized

Korba Breking- फुटामुडा पिकनीक स्पॉट में डूबे यूवक का मिला शव, रविवार की शाम दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था..

Korbavani.com- 14 अक्टूबर रविवार को फूटामुड़ा पिकनीक स्पॉट में डूबे युवक का शव सोमवार को प्राप्त कर लिया गया है, जिसके बाद से मौके पर बालको पुलिस पहुंच कर पंचनामा की कार्यवाही में जुट गई है। रविवार शाम युवक अपने दोस्तो के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था, इसी बिच वह पानी में डूब गया था, जहां रविवार को मृतक हरीश बरगे 28 वर्ष की तलाश की गई, मगर अंधेरा हो जाने एवं पानी की गहराई अधिक होने के कारण शव को प्राप्त नहीं किया जा सका था।सोमवार को डीडीआरफ के नगर सेना के जवान टीम इंचार्ज गेंदलाल के नेतृत्व में सोमवार को घटना स्थल पर पहुंचें एवं शव की खोजबीन प्रारंभ की गई, सुबह 10 बजे के करीब डीडीआरएफ़ की टीम ने शव को पानी के भीतर से बाहर निकाल लिया जिसके बाद मौके पर पहुंचीं बालको पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है । शव को बाहर निकालने में डीडीआरए से नगर सेना के जवानों में संतोष पटेल, अनवर, कमलेश, सुधीर, घनश्याम खूंटे, समार सिंह की विशेष भूमिका रही। साथ मे पिकनिक मनाने आए दोस्तो ने बताया की रविवार को दोपहर को 1:30 बजे के करीब सभी दोस्त पिकनिक मनाने आए हुए थे जहा लौटते वक्त शाम 5 बजे के करीब मृतक हरीश पानी में नहाने के लिए छलांग लगाया, मगर वह बाहर न आ सका, जिससे उसकी पानी में डूबने से ही मौत हो गई।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button