Korba Breking- थर्ड जेंडर के साथ अप्राकृतिक अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार…Korbavani.com- थाना बालकोनगर पुलिस ने एक थर्ड जेंडर के साथ अप्राकृतिक अनाचार करने वाले आरोपी पिताम्बर बंजारे (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिताम्बर बंजारे, पिता धनसाय बंजारे, निवासी मुडाभांठा थाना कोसिर जिला सारंगढ, को आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 18 मई 2024 को प्रार्थीया ने थाना में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पिताम्बर बंजारे ने उसे शादी का झांसा देकर गाली-गलौच और मारपीट करते हुए अप्राकृतिक अनाचार किया। इस पर थाना बालकोनगर में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से आरोपी फरार था। कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) प्रतीभा मरकाम के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी बालको अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास कर आज 24 जून 2024 को आरोपी पिताम्बर बंजारे को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सउनि चन्द्रशेखर वैष्णव, प्र.आर. नरेन्द्र लहरे, आरक्षक रिर्चर्ड डेविड निराला, और सुजीत कुरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए न्यायिक प्रक्रिया में आरोपी को प्रस्तुत किया, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


