Korbavani.com- कोरबा जिले के पंचायत सचिवों द्वारा अपनी चार मांगों को लेकर 24 जून से हड़ताल पर है। हालाँकि प्रशासन ने देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पंचायत सचिवों की समस्याओं को निराकरण कर लिया गया है, लेकिन वही पंचायत सचिव संघ ने भी प्रेस रिलीज कर कहा है कि मांगों का पूर्ण निराकरण नहीं हुआ है, इसलिए हड़ताल जारी रहेगी। इन सबके बीच शासन की मंशा और कलेक्टर द्वारा पंचायती राज अधिनियम के तहत जारी आदेश के अनुसार आज सोमवार को किसी भी ग्राम पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन नहीं हुआ। चार सूत्री प्रधानीमंत्री आवास निर्माण के कारण रोके गए वेतन का भुगतान, सचिवों का वेतन प्रत्येक माह एक निश्चित तारिख को भुगतान, लंबित वेतन का भुगतान एवं एरियर्स की राशि का भुगतान मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सचिव हड़ताल पर चले गए हैं। इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर पड़ा है। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी अधिकांश ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन नहीं हो सका।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


