Korbavani.com- कोरबा जिले में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहा ऐसे ही एक मामला कोरबा जिले के अलग-अलग घटनाएं सामने आई जहां पर टीपी नगर सुलभ शौचालय में मृतक प्रमोद 49 वर्ष व्यक्ति क मर्डर हुआ तो वहीं पर परसाभांठा आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी, अज्ञात व्यक्ती ने चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम लोगों के घर, दुकान के साथ-साथ अब बच्चों का भविष्य संवारने के लिए बने आंगनवाड़ी केंद्र भी चोरों के नजरों से सुरक्षित नहीं है। बालको क्षेत्र के परसाभाटा आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी घटना सामने आई है, जहां बीती रात चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ते हुए केंद्र में रखे सामानों की चोरी कर ली है। पूरे मामले से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को अवगत करा दिया है। पूरा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंग चौक के समीप परसाभाटा आंगनबाड़ी केंद्र का है जहां आज सुबह 6:00 बजे आंगनवाड़ी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को चोरी की घटना की जानकारी मिली , मौके पर देखा गया की आंगनबड़ी का ताला टूटा हुआ पड़ा था। टीवी, पंखे समेत अन्य सामानों की हुई चोरी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त केंद्र को सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया था। जिसके तहत बच्चों के लिए नए बर्तन केंद्र में रखे गए थे, चोरों ने सारे बर्तनों को अलमारी से चोरी कर लिया है। इसके साथ ही केंद्र में लगे दो पंखे की भी चोरी की गई है , वही एक एलइडी टीवी को भी चोर ले गए है, उन्होंने बताया कि जब वह केंद्र में घुसे तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। पूरे मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई थीं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




