Korbavani.com – जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत ऐतमानगर रेंज के गुरसिया जटगा मार्ग में दिखा 15 हाथियों का झुण्ड सड़क पर विचरण करते दिखे। हाथियों का यहां विचरण करते हुए देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। पिछले कई महीनो से जमाये हुए हैं डेरा, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथियों पर नजर बनाए हुए। ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी वाले जंगल में नहीं जाने की मुनादी कराई गई है। इस क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।







