Korbavani.com- राष्ट्रीय राजमार्ग-130 (NH-130) के कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बीती रात बांगो थाना अंतर्गत गुरसिया रोड में एक अज्ञात तेज़ रफ्तार वाहन ने सड़क पर चल रही 5 से 6 गायों को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना देर रात की है जब सड़क सुनसान थी। तेज़ गति से आ रहे वाहन ने गायों को पीछे से टक्कर मारी, जिससे कुछ गायों की मौके पर ही मौत हो गई और कुछ गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और मवेशियों को सड़क से हटाया। मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईवे पर मवेशियों की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।यह हादसा न केवल पशु सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाता है, बल्कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने की गंभीरता को भी उजागर करता है।





