Korbavani.com। सावन सोमवार की रात को श्रद्धालुओं के बीच नहर रोड कनबेरी में पिस्टल और फरसा जैसे धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों सहित चार नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से नकली पिस्टल और चैन स्पॉकेट से बना धारदार हथियार जब्त किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई की रात लगभग 2:30 बजे खैरभवना निवासी मेघनाथ यादव दर्शन के लिए कनकेश्वरधाम जा रहे थे। इसी दौरान कनबेरी बाजार के पास श्रद्धालुओं की भीड़ में डीजे की धुन पर नाचते हुए विक्रम शर्मा और उसके साथियों ने पिस्टल और फरसा लहराते हुए लोगों को डरा-धमका कर गाली-गलौच शुरू कर दी। इससे श्रद्धालुओं और आमजनों में भारी डर का माहौल बन गया। शिकायत के बाद उरगा पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 309/2025 दर्ज कर धारा 292, 296, BNS की धारा 3(5), आर्म्स एक्ट की धाराओं सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की। आरोपी राहुल यादव और विक्रम शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, वहीं चार विधि संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में की गई यह कार्रवाई जिले में अवैध हथियार प्रदर्शन पर लगाम कसने की मिसाल बनी है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की हरकत करने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- आर्यन कार्बन फैक्ट्री हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल- नाबालिगों से काम, बिना सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक रसायनों के बीच मजदूरी के आरोप..
22 hours ago
Korba Breaking- Industrial आर्यन कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग- जान बचाकर भागे मजदूर, कई के फंसे होने की आशंका; कई वाहन भी जले, देखें वीडियो…
23 hours ago


