Uncategorized

Korba Breaking- वर्षों की प्रतीक्षा खत्म: पाली-तानाखार क्षेत्र में दो अहम सड़कों के निर्माण का शुभारंभ…

Korbavani.com । गुरुवार को पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के करकमलों से दुल्लापुर से बोडेमुड़ा तक तथा मेन रोड चिरमिरी भदरापारा से बगाहीपारा होते हुए बुढ़ापार तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन नारियल फोड़कर संपन्न हुआ। दोनों सड़कें लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत हैं। भूमिपूजन कार्यक्रम में विदवान सिंह मरकाम (जिलाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं जिला पंचायत सदस्य कोरबा), श्याम सिंह मरकाम (राष्ट्रीय महासचिव, गोंगपा भारत), कुलदीप सिंह मरकाम (विधायक प्रतिनिधि, पाली-तानाखार), राय सिंह मरकाम (प्रदेश प्रचार मंत्री, गोंगपा छत्तीसगढ़) सहित जनपद पंचायत सदस्य वेद प्रताप कोराम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश केराम, ग्राम पंचायत मिसिया के सरपंच सुरेन्द्र कुमार पावले, दुल्लापुर के सरपंच उजीत सिंह कोराम, झिनपुरी के सरपंच विष्णु सिंह आयम, बुढ़ापारा के सरपंच युवराज सिंह, संबंधित ठेकेदार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।लंबे समय से जर्जर मार्गों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण से गांवों का सीधा संपर्क मुख्य मार्गों से स्थापित होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इन महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति के लिए विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button