Uncategorized

Korba Breaking- कबाड़ माफिया पर कानून का शिकंजा- फरार मुकेश उर्फ बरबट्टी ने कोर्ट में किया सरेंडर, कई बड़े नामों पर लटक सकती है तलवार…

Korbavani.com। चोरी के कबाड़ के अवैध कारोबार से जुड़े बहुचर्चित मामले में पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते कानूनी दबाव के आगे आखिरकार फरार आरोपी मुकेश उर्फ बरबट्टी को झुकना पड़ा। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा आरोपी अचानक अदालत पहुंचा और कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला चोरी किए गए कबाड़ की संगठित खरीदी-बिक्री से जुड़ा है, जिसमें मुकेश उर्फ बरबट्टी को मुख्य कड़ी माना जा रहा था। पुलिस पहले ही इस नेटवर्क से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सरगना की गिरफ्तारी न हो पाने से जांच अधूरी मानी जा रही थी।

अब सवाल यह है कि— इतने दिनों तक आरोपी को संरक्षण किसका मिला? कबाड़ के इस काले कारोबार में और कौन-कौन शामिल है? क्या बड़े व्यापारियों और सफेदपोश चेहरों तक पहुंचेगी जांच?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट में सरेंडर के बाद आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी और उसके बयान के आधार पर कबाड़ माफिया के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। इस मामले में आने वाले दिनों में नए खुलासे और नई गिरफ्तारियां तय मानी जा रही हैं।

कोरबा में चोरी और अवैध कबाड़ कारोबार पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसने पूरे माफिया नेटवर्क में खलबली मचा दी है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button