Korbavani.com। मुड़ापार मुख्य मार्ग स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां कार्यरत कर्मचारी ओम प्रकाश यादव का शव परिसर में रखे सिंटेक्स के अंदर मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश यादव पेट्रोल पंप के पुराने कर्मचारियों में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह शाम करीब 5 बजे नाइट ड्यूटी करने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे। कुछ घंटे बाद उनका शव पेट्रोल पंप परिसर में रखे सिंटेक्स के अंदर मिला। बताया जा रहा है कि सिंटेक्स के अंदर पेट्रोलियम पदार्थ सामग्री रखी गई थी। शव मिलने के बाद पेट्रोल पंप में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं, पेट्रोल पंप संचालक की ओर से पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों के सामने यह बात कही गई कि कर्मचारी कथित रूप से पेट्रोल चोरी करने के उद्देश्य से सिंटेक्स के पास गया था। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पेट्रोल पंप की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर ओम प्रकाश यादव सिंटेक्स के अंदर कैसे पहुंचे और वहां उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल जांच का विषय है। क्या पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण और सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम थे, इसकी भी जांच की जा सकती है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




