Uncategorized

Korba Breaking- बालको पावर प्लांट में फूंके गए नशे के जहर- 13.4 किग्रा गांजा, सैकड़ों टेबलेट और कैप्सूल नष्ट! कोरबा पुलिस की बड़ी पहल, नशे के खिलाफ ठोस कदम…

नशा मुक्त समाज की ओर एक और कदम! कोरबा पुलिस का सराहनीय अभियान…

Korbavani.com- : छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार, जिला कोरबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में 08 मई 2025 को बालको पावर प्लांट, थाना बालको के भट्ठी (Furnace) में जलाकर एवं रोलर से दबाकर संपन्न हुई।समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, जिला आबकारी अधिकारी आशा सिंह एवं क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी कोरबा की उपस्थिति में यह कार्यवाही पूर्ण की गई।नष्टीकरण के दौरान 9 थाना क्षेत्रों से जब्त कुल 13.424 किलोग्राम गांजा, 692 नग टेबलेट, 1032 नग कैप्सूल एवं 75 नग गांजा पौधों सहित अन्य मादक सामग्री को नष्ट किया गया। इनमें से कुछ मामले अभी न्यायालय में लंबित हैं, जबकि कुछ में दोष सिद्धि अथवा दोषमुक्ति का निर्णय प्राप्त हो चुका है।यह कार्रवाई नशे के विरुद्ध प्रशासन की कड़ी प्रतिबद्धता व पारदर्शिता को दर्शाती है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button