Uncategorized

Korba Breaking- फ्लैग मार्च बेअसर! पुलिस की चेतावनी को ठेंगा दिखाते चोरों ने चौकी के साए में की सेंधमारी, पुलिस गश्त पर बड़ा सवाल…

Korbavani.com। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी ने पुलिस की मुस्तैदी पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया है। अज्ञात चोरों ने बेखौफ अंदाज में दुकान का छज्जा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और पान मसाला सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। दुकान संचालक अशोक सिंह ने बताया कि वे सुबह रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। छज्जा टूटा हुआ था, अंदर सामान बिखरा पड़ा था और पान मसाला के कई पैकेट गायब थे। साफ जाहिर है कि चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर निकल गए।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पुलिस चौकी बिल्कुल पास में है, तब भी चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए? होली पर्व को लेकर हाल ही में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी थी, लेकिन हकीकत में सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है, यह घटना खुद बयान कर रही है।स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि चौकी के पास ही दुकानों में चोरी होने लगे तो आम लोग किस पर भरोसा करें? व्यापारियों ने रात गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन सवाल यही है — क्या चोरों तक पुलिस पहुंच पाएगी या यह वारदात भी फाइलों में दबकर रह जाएगी?

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button