Korbavani.com- कोरबा पोड़ी-उपरोड़ा जनपद के अरसिया पंचायत में सार्वजनिक हैंडपंप और बोरवेल से लगातार पानी बहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इस बहाव से न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि आसपास जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थिति की सूचना कई बार संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक सिर्फ खानापूर्ति कर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खराब वाल्व या ओवरफ्लो की मरम्मत करने में विभाग पूरी तरह निष्क्रिय बना हुआ है। एक ओर सरकार जल संरक्षण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर अरसिया जैसे गांवों में जल का इस तरह बहाव विभागीय उदासीनता को दर्शाता है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




