Uncategorized

Korba Breaking- कोरबा को मिला 100 बेड का सुपरस्पेशियलिटी तोहफा- 7 मार्च को ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ…

Korbavani.com। टी.पी. नगर, न्यू बस स्टैंड के पास 100 बिस्तरों वाला सर्वसुविधायुक्त सुपरस्पेशियलिटी “शिवाय हॉस्पिटल” 7 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे विधिवत शुभारंभ के साथ आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों से सुसज्जित यह अस्पताल 24×7 इमरजेंसी सेवा के साथ जिलेवासियों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। अस्पताल में न्यूरो सर्जरी, शिशु रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी और रेडियोलॉजी जैसी विशेष सेवाएं मिलेंगी। बच्चों, नवजात और वयस्कों के लिए अलग-अलग आईसीयू, 4 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, ट्रॉमा यूनिट, एनआईसीयू तथा 24 घंटे एम्बुलेंस सुविधा की व्यवस्था की गई है। प्रबंधन के अनुसार जटिल सर्जरी और गंभीर मरीजों के उपचार के लिए अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं।शुभारंभ समारोह में प्रदेश के मंत्रीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों और आम नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है।

डॉ. विवेक मित्तल (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन) का वक्तव्य: हमारा लक्ष्य कोरबा में ही उन्नत और भरोसेमंद चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है। अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित विशेषज्ञ टीम के साथ हम हर मरीज को गुणवत्तापूर्ण उपचार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि गंभीर परिस्थितियों में भी मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख न करना पड़े।”कोरबा को मिला 100 बेड का सुपरस्पेशियलिटी तोहफा: 7 मार्च को ‘शिवाय हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button