Korbavani.com। वनांचल क्षेत्र तौलीपाली में प्रस्तावित कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में 27 फरवरी गुरुवार को हजारों ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। चचिया चौक आंदोलन का केंद्र बना रहा, जहां सुबह से लेकर देर शाम तक ग्रामीणों ने उरगा–हाटी मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते पूरा मार्ग ठप हो गया, वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और प्रशासनिक अमला सकते में आ गया। ग्रामीणों ने एक स्वर में घोषणा की—ग्राम सभा की अनुमति के बिना एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कोल ब्लॉक नीलामी की आड़ में उनकी जमीन, जंगल और जल स्रोतों को खतरे में डाला जा रहा है। उनका कहना था कि यह केवल खनन का मामला नहीं, बल्कि उनके अस्तित्व, परंपरा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का प्रश्न है। चचिया, तौलीपाली, लुदुखेत, धौराभाठा, कुदमुरा, कलगामार, कटकोना और कोलगा सहित आसपास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलन स्थल पर जमकर नारेबाजी हुई और प्रशासन से कोल ब्लॉक नीलामी प्रक्रिया तत्काल निरस्त करने तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के खनन व संभावित विस्थापन पर पूर्ण रोक लगाने की मांग उठी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और जनपद कोरबा के सीईओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच लंबी बातचीत और तीखी बहस के बाद प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया कि ग्राम सभा के प्रस्ताव के बिना किसी भी प्रकार का खनन या विस्थापन कार्य नहीं किया जाएगा। इस लिखित भरोसे के बाद ही देर शाम ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त करने की घोषणा की। धरना स्थल से ग्रामीण नेता अभिमन्यु राठिया, चचिया सरपंच श्याम बरण गोपी राठिया, तौलीपाली सरपंच प्रतिनिधि महेत्तर राठिया, पूर्व उपसरपंच गंगा राम निषाद तथा सरपंच महेंद्र राठिया ने कहा कि यह संघर्ष किसी एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की अस्मिता की लड़ाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अपने आश्वासन से पीछे हटता है तो आंदोलन और व्यापक व उग्र रूप लेगा। तौलीपाली का यह प्रदर्शन जिले में खनन परियोजनाओं को लेकर गहराते असंतोष का बड़ा संकेत बनकर उभरा है। जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर ग्रामीण अब निर्णायक संघर्ष के मूड में नजर आ रहे हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


