Korbavani.com। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा द्वारा 15 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न निजी कंपनियां अलग-अलग पदों पर भर्ती करेंगी, जहां योग्य अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।रोजगार मेले में एनआईआईटी कोरबा, स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड रायपुर, आश्रव फाउंडेशन एवं आश्रव सिक्योरिटी एंड एचआर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, एसबी इंटरप्राइजेस कोरबा तथा श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड कोरबा सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल होंगी।कंपनियों द्वारा असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी, फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, असिस्टेंट नर्स, केयर टेकर, हाउसकीपिंग स्टाफ, टेक्नीशियन और फील्ड सर्विस इंजीनियर सहित कुल 813 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं आईटीआई निर्धारित की गई है। आवेदकों की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजक संस्थाओं द्वारा 10 हजार से 32 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। सभी रिक्तियां कोरबा जिले के लिए हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए www.erojgar.cg.gov.in पर रोजगार पंजीयन अनिवार्य है। पंजीयन के बाद इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित रिक्त पद का चयन कर आवेदन कर सकते हैं। जिन युवाओं का रोजगार पंजीयन नहीं है, वे पहले वेबसाइट पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन की प्रति, पासपोर्ट आकार का फोटो तथा अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो) के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होने की सलाह दी गई है।अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम समूह से जुड़कर भी भर्ती संबंधी अपडेट प्राप्त किए जा सकते हैं।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Korba Breaking- आर्यन कार्बन फैक्ट्री हादसे ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की पोल- नाबालिगों से काम, बिना सुरक्षा उपकरणों के खतरनाक रसायनों के बीच मजदूरी के आरोप..
2 days ago
Korba Breaking- Industrial आर्यन कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग- जान बचाकर भागे मजदूर, कई के फंसे होने की आशंका; कई वाहन भी जले, देखें वीडियो…
2 days ago


