Korbavani.com । कटघोरा–अंबिकापुर मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 130 एक बार फिर दर्दनाक हादसे का गवाह बना। केंदई झरना के समीप आज सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में ट्रक धधकते आग के गोले में तब्दील हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक ट्रक कोयला लोड कर कोरबा की ओर आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक सीमेंट लेकर अंबिकापुर की दिशा में जा रहा था। भीषण टक्कर के बाद सीमेंट लोड ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर और हेल्पर बाहर नहीं निकल सके। आग की लपटों ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मोरगा थाना एवं बांगो थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल वाहन को भी तत्काल सूचना दी गई, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक दोनों ट्रक पूरी तरह जल चुके थे। स्थानीय लोगों ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि चोटिया–मोरगा क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे और आगजनी की घटनाएं हो रही हैं, बावजूद इसके टोल प्लाजा के पास स्थायी दमकल वाहन की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फायर ब्रिगेड की तैनाती की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की पड़ताल जारी है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
सजग कोरबा’ का असर- CEIR से 75 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाकर पुलिस ने जीता भरोसा.. देखें वीडियो…
2 days ago
शून्य दुर्घटना के साथ बालको की सुरक्षा व्यवस्था बनी मिसाल, तकनीक और अनुशासन से हासिल सफलता…
2 days ago


