Uncategorized

Korba Breaking- एनएच-130 पर दर्दनाक हादसा- अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौके पर मौत..

Korbavani.com। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर सोमवार 23 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना कोनकोना पंडो रिसोर्ट के पास की बताई जा रही है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौजूदा लोगों के अनुसार हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान एक युवक मलदा निवासी तथा दूसरे की पहचान दामाऊकुंडा निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने एनएच-130 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण तथा नियमित गश्त की मांग की है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button