Korbavani.com। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सत्यम सोनी को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया है। इस संबंध में जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत द्वारा 4 जून 2026 को आदेश जारी किया गया।जारी आदेश के अनुसार, सत्यम सोनी (30 वर्ष), पिता आत्माराम सोनी, निवासी शिवनगर रूमगरा, थाना बालको नगर, जिला कोरबा को कोरबा जिले सहित आसपास के आठ जिलों की सीमाओं से एक वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। प्रशासन ने उसे 24 घंटे के भीतर निर्धारित क्षेत्रों की सीमा छोड़ने के निर्देश दिए हैं।आदेश के तहत सत्यम सोनी को कोरबा के अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर तथा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की राजस्व सीमाओं से भी एक वर्ष तक बाहर रहना होगा। इस अवधि के दौरान वह बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के इन जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा में क्षेत्र नहीं छोड़ने अथवा बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.




