Korbavani.com – कोरबा में एक बार फिर कलयुगी पिता ने अपने तीन वर्षिय पुत्र की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी । मामला बालको थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बेला के गहनिया के आश्रित मोहल्ला खेतार का है जहाँ अमर सिंह मांझी ने अपने तीन वर्षीय बालक पवन मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी । अमर के भाई इतवार मांझी ने खाना खाने के लिए जब बच्चे को बुलाने गया तो उसने देखा कि वो खून से लथपथ पड़ा हुआ था । उसने तत्काल गांव के पंच रतन सिंह मंझवार को सूचना दी जिसके बाद 112 को घटना की जानकारी दी गई । इस बीच नशे की हालत में अमर सिंह ने भी अपने गले को धारदार हथियार से काट लिया ।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बालको थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद खूंटे घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे और घायल अमर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना गुरुवार शाम 7 बजे की बताई जा रही है. अब तक घटाना का कारण स्पष्ट नही हो पाया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
बालको ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला..
September 10, 2024
Breking Korba- वनांचल क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो दर्जन से मवेशियों की हुई मौत…
August 21, 2024


