Uncategorized

BALCO का साइबर अलर्ट- फर्जी वेबसाइट और ई-मेल के जरिए ठगी की आशंका, केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर करें भरोसा…

Korbavani.com। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने नागरिकों, कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और अन्य हितधारकों से कंपनी के नाम पर संचालित फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सतर्क रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि साइबर अपराधी बालको के नाम, ब्रांड, उत्पाद और सेवाओं से मिलते-जुलते डोमेन, वेबसाइट अथवा ई-मेल आईडी का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने और गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं।बालको प्रबंधन के अनुसार, हाल के दिनों में ऐसे मामलों की आशंका सामने आई है, जिनमें आधिकारिक माध्यमों जैसे दिखने वाले फर्जी डोमेन और ई-मेल का उपयोग कर व्यक्तिगत, वित्तीय और व्यावसायिक जानकारी प्राप्त करने, मैलवेयर फैलाने तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी करने की कोशिश की जा सकती है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी अनधिकृत डोमेन, वेबसाइट या ई-मेल का बालको से कोई संबंध अथवा आधिकारिक मान्यता नहीं है।कंपनी ने बताया कि बालको की एकमात्र आधिकारिक वेबसाइट www.balcoindia.com है, जबकि सभी अधिकृत ई-मेल केवल @vedanta.co.in डोमेन से ही जारी किए जाते हैं। यदि किसी ई-मेल का डोमेन इससे भिन्न हो या कोई वेबसाइट किसी अन्य पते से संचालित हो रही हो, तो उसे संदिग्ध मानते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।बालको ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी वेबसाइट, ई-मेल या ऑनलाइन संचार पर भरोसा करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें। किसी भी प्रकार की गोपनीय, व्यक्तिगत, वित्तीय या व्यावसायिक जानकारी साझा करने से पहले संबंधित माध्यम की पुष्टि करें और कंपनी से जुड़ी सभी सेवाओं एवं सूचनाओं के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत ई-मेल का ही उपयोग करें।कंपनी ने यह भी कहा है कि यदि किसी को बालको के नाम पर संचालित कोई संदिग्ध वेबसाइट, डोमेन या ई-मेल प्राप्त होता है, तो उसकी जानकारी तत्काल कंपनी की सुरक्षा टीम को दें। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि फर्जी या अनधिकृत वेबसाइट, डोमेन अथवा ई-मेल के माध्यम से किए गए किसी भी लेन-देन या संपर्क से होने वाली हानि के लिए कंपनी उत्तरदायी नहीं होगी।साइबर सुरक्षा को लेकर जारी इस एडवाइजरी में बालको ने सभी हितधारकों से सतर्क रहने और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button