Korbavani.com- जिले में टिकिट तय हो जाने के बाद से ही कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल उनकी टीम सक्रिय भूमिका में नजर आते दिख रहे हैं, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है, जिसका परिणाम देखने को भी मिल रहा, आज दीपका मंडल क्षेत्र वार्ड नंबर 6 जनसंपर्क के दौरान उनके साथ उमड़े जनसैलाब देखने को मिला, जनसैलाब को देखकर लगा कि इस बार कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में बदलाव का नजरिया साफ देखने को मिल रहा, जनसंपर्क में हर वर्ग जाति के लोगों की भीड़ से सड़कें खचकच भर गई थी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी के साथ सड़कों पर उतरे समर्थकों को देखकर हर कोई अचरज से दांतों तले उंगली दबाते नजर आया। प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल को स्थानीय लोगों के अपार जनसमर्थन को देखकर कांग्रेस के साथ साथ अन्य पार्टियों के खेमे में चिंता बढ़ गई है। राजनीतिक जानकारों के आंकलन पर गौर किया जाए तो मौजूदा स्थिति में भाजपा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में बढ़त बनाए हुए है, जनसंपर्क कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।







