कोरबा

लेमरु थाना में नाबालिक वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही- अभिभावक हो जाये सावधान अपने नाबालिक बच्चों को ना दे वाहन. पकड़े जाने पर पुलिस करेगी कार्यवाही..

Korbavani.com – कोरबा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है. पुलिस का फोकस खासकर नाबालिगों पर ज्यादा है. क्योंकि नाबालिग एक तो बिना लाइसेंस के नियम विरुद्ध वाहन चलाते हैं और दूसरा गलत तरीके से वाहन चलाकर अपनी तो जान जोखिम में डालते ही हैं. इसके साथ ही दूसरों की जिंदगी भी मुसीबत में डालते हैं. कोरबा पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के आदेश पर नाबालिक वाहन चालकों एवं उनके अभिभावकों पर कार्यवाही की जा रही है. लेमरु थाना क्षेत्र में नाबालिक वाहन चालकों के खिलाफ चालान काट कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बाइक सीज करने की करवाई की है, ताकी भविष्य में नाबालिग बाइक और स्कूटी न चला सकें. लेमरु थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहां की अब तक 11 से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है औरनाबालिगों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें मोटर वाहन अधिनियम के बारे में जानकारी भी दी. प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस ओवरलोड तेज रफ्तार वाहन और नाबालिगों के खिलाफ अभियान चलाकर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

लेमरु थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने अभिभावकों से अपील की- वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी तरह का वाहन न चलाने दें। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग की जाएगी, ताकि नाबालिग बच्चों को सड़कों पर वाहन ले जाने से रोका जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई नाबालिग बच्चा किसी दुर्घटना का शिकार होता है तो इसके लिए बच्चे के माता-पिता जिम्मेदार होंगे।माता-पिता पर दर्ज होगा केस- उन्होंने कहा कि हादसे में किसी की मौत होने पर पुलिस बच्चों के माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करेगी। इसके अलावा जुर्माना भी लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, अगर बच्चे को ड्राइविंग लाइसेंस मिल भी जाता है, तो भी उसके 25 साल का होने तक बैन कर दिया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण वासियों से यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में हादसों की दर में कमी लाई जा सके।

बच्चों की गलती की सजा दूसरों को- लेमरु प्रभारी ने कहा कि इससे न केवल हादसों की दर बढ़ती है, बल्कि छोटे बच्चों को भी नुकसान होता है। बच्चों को यातायात नियमों की अधिक जानकारी नहीं होने के कारण वे अक्सर वाहन चलाते समय गलतियां कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें और सड़क पर अन्य लोगों को भुगतना पड़ता है।

नाबालिग वाहन चालकों की चेकिंग में सरपंच के बेटे को पकड़ा तो लेमरु सरपंच ने कर दी जिला कलेक्टर से शिकायत- लेमरु थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ स्कूलों की छुट्टी के समय नाबालिग वाहन चालकों को रोककर चेकिंग की तो लेमरु सरपंच का बेटा और उसके तीन दोस्त भी प्रभारी जितेंद्र यादव ने पकड़ लिए। सरपंच आनंद राम मंझवार अपने बेटे को समझने के बजाय सरपंच ने थाना प्रभारी के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत कर तत्काल हटाने की मांग की

Kush Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button